कटघोरा के एक मस्जिद में ठहरे थे 16 लोग
कोरबा में कोरोना का दूसरा मामला आया सामने
कोरबा। कटघोरा के पुरानी बस्ती स्थित एक मस्जिद में ठहरे तब्लीगी जमात से जुड़े एक 16 साल के किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है ।इसके साथ ही इस इलाके को सील करने की करवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है । पीड़ित किशोर महाराष्ट्र के कामठी से आया था।अब कोरबा में कोरोना पॉजिटिव के दो मामले हो गए हैं। किशोर को एम्स रेफर किये जाने की तैयारी प्रशासन कर रही है । तब्लीगी जमात के 50 लोग कोरबा में होम आइसोलेशन में हैं , इनकी भी रिपोर्ट अभी आनी शेष है ।रामसागर पारा में एक संक्रमित युवक मिलने के बाद से प्रशासन पहले ही सतर्क है ।अब और अधिक सतर्क हो गई है।पता चला है कोरोना पॉजिटिव 16 साल का युवक है जो कि महाराष्ट्र से कोरबा जिला के कटघोरा में मस्जिद में आकर ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से कोरबा मुस्लिम जमात के 30 लोग कटघोरा में आए हुए थे। ये सभी कटघोरा के 2 मस्जिदों में 16 और 14 कि संख्या में ठहरे हुए थे। लॉक डाउन के दौरान मस्जिद में बाहर से आये लोगो की जानकारी मिलने पर कलेक्टर किरण कौशल ने तत्काल सभी महाराष्ट्र से आये मुस्लिम जमात के लोगों को मस्जिद में ही कवारेंटाइन कर दिया गया था। वही निज़ाममुदिन के तब्लीगी से आने वाले 20 मुस्लिमो को एसईसीएल गेवरा के होस्टल में कवारेंटाइन कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार इन पर नज़र बनाये हुए थी। तभी कटघोरा के मस्जिम में कवारेंटाइन एक 16 साल के युवक की तबियत खराब होने पर उसका सैंपल जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया, जहा उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। इस पूरे प्रकरण में राहत वाली बात यह रही कि जिला प्रशासन की मुस्तैदी से महाराष्ट्र से कोरबा आये सभी संदिग्धों को समय पर मस्जिद में ही कवारेंटाइन कर लिया गया। ये कटघोरा क्षेत्र में बाहर नही निकल सके। फिलहाल डॉक्टरों और जिला प्रशासन की टीम युवक की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रही है।




