Home छत्तीसगढ़ अचानक खुली शराब दुकान , मदिरा प्रेमियों की उमड़ी भीड़

अचानक खुली शराब दुकान , मदिरा प्रेमियों की उमड़ी भीड़

824
0

दुकान सील होते ही निराशा लगी हाथ
कोरबा.
मदिरा प्रेमियों की बांछे उस समय खिल गई, जब मुड़ापार शराब दुकान का मुख्य द्वार खुला मिला. वे दुकान में शराब खरीदी के लिए पहुंचने लगे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. दरअसल प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों ने शराब की बिक्री रकम दुकान में ही छोड़ दिया था. यह रकम बैंक में जमा कराने सील खोला गया था. घटना से कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई है.देश में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. लॉकडाउन के कारण शराब दुकान भी बंद है. शासन के निर्देश पर विभागीय अफसरों ने तमाम दुकानें सील कर दी है. वहीं गुरुवार की दोपहर मुड़ापार स्थित देशी विदेशी शराब दुकान का मुख्य द्वार खुला मिला. शराब दुकान का पट खुला देख मदिरा प्रेमी खुश नजर आने लगे. वे शराब खरीदी के लिए दुकान की ओर रूख करने लगे, लेकिन उस वक्त निराशा हाथ लगी, जब मौके पर पहुंचे विभागीय अफसरों ने पुन: दुकान को सील कर दिया. इस घटना ने शराब दुकान का संचालन करने वाले प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों की पोल खोल दी. नियमानुसार शराब बिक्री की रकम प्रतिदिन बैंक में जमा किया जाना था. इसके विपरित शासन से निर्देश जारी होते ही दुकान सील कर दी गई. प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों ने शराब बिक्री की रकम बैंक में जमा करना मुनासिब नहीं समझा. उन्होंने दुकान में ही बिक्री रकम करीब 30 हजार रुपए को छोड़ दिए. इसकी जानकारी कई दिनों बाद विभागीय अफसरों को लगी. उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया. आनन फानन में दुकान का सील खोलकर रकम बैंक में जमा कराया गया. खास बात तो यह है कि मुड़ापार शराब दुकान के कर्मचारियों की कार्यशैली के कारण चर्चा में रही. यहां रकम चोरी का मामला सामने आया था. वहीं दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायत विभागीय अफसरों को मिली थी. बाक्सअवैध शराब बिक्री की चर्चा सरगर्ममुड़ापार स्थित दुकान से शराब की अवैध बिक्री की चर्चा भी सरगर्म है. लोगों का कहना है कि सड़क किनारे स्थित मुख्य द्वार को सील किया गया है, लेकिन भीतरी हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त नहीं है. इसका फायदा कोई भी उठा सकता है. विभागीय अफसरों के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग यहां पहुंच चुके थे, जो शराब की बिक्री कर रहे थे. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.