बिलासपुर। निगम मंडलों में नियुक्ति के साथ ही बिलासपुर नगर निगम सहित प्रदेश के 3 नगर निगम में एल्डरमैन की ताजपोशी जल्द की जा सकती है बिलासपुर नगर निगम में 14 एल्डरमैन बनाए जाने हैं। कुछ दिन पहले ही पीएल पुनिया ने प्रदेश शासन के वरिष्ठ नेताओं एवं सीएम भूपेश बघेल तथा प्रभारी मंत्री से चर्चा कर निगम मंडल आयोग के अलावा एल्डरमैन के लिए भी चर्चा की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर रायशुमारी कर रहे हैं। चर्चा है कि एक-दो दिनों में एल्डरमैन के नाम भी फाइनल हो सकते हैं। चर्चा यह भी है कि बिलासपुर नगर निगम में 14 एल्डरमैन बनाए जाने को लेकर प्रदेश संगठन जिला एवं शहरी स्तर पर संगठन के पसंद से नाम तय कर सकता है विधायक शैलेष पांडेय, अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी 14 नामों को अंतिम रूप देंगे। संगठन की पसंद से ही एल्डरमैन की ताजपोशी की जाएगी। हालांकि संगठन ने 14 नामों पर अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। गोपनीय तरीके से मुख्यमंत्री तक नाम पहुंच गए हैं। एल्डरमैन बनने के लिए सीएम का चक्कर लगा चुके हैं संभावना है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सीनियर नेताओं के साथ निगम मंडल की बैठक के दौरान एल्डरमैन पर भी नामों को अंतिम रूप दे सकते हैं।




