Home छत्तीसगढ़ फर्जी मूल निवासी प्रमाणपत्र के सहारे शराब दुकान में नौकरी? तमनार में...

फर्जी मूल निवासी प्रमाणपत्र के सहारे शराब दुकान में नौकरी? तमनार में सुपरवाइजर की नियुक्ति पर उठे सवाल

14
0

रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र में शराब दुकान में कार्यरत सुपरवाइजर अवधेश कुमार पासवान की नियुक्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने नौकरी हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी मूल निवासी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया है।

मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग और नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। यदि मूल निवासी प्रमाणपत्र फर्जी पाया जाता है, तो यह केवल दस्तावेजी अनियमितता नहीं, बल्कि नौकरी हासिल करने के लिए कथित रूप से गलत जानकारी देने का गंभीर मामला हो सकता है।

किसने किया दस्तावेजों का सत्यापन?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि सी.एल. तमनार में सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति के दौरान मूल निवासी प्रमाणपत्र का सत्यापन किस अधिकारी या एजेंसी ने किया? क्या प्रमाणपत्र की संबंधित राजस्व कार्यालय से पुष्टि कराई गई थी?

जांच हुई तो खुल सकते हैं कई राज

मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित मूल निवासी प्रमाणपत्र जारी करने वाले प्राधिकारी से उसका सत्यापन कराया जाना चाहिए। साथ ही नियुक्ति के समय जमा किए गए दस्तावेजों की भी जांच होनी चाहिए। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब देखना होगा कि रायगढ़ जिला प्रशासन और आबकारी विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।