Home छत्तीसगढ़ गौरव पथ निर्माण में भयंकर भ्रष्टाचार…ठेकेदार की मनमानी पर जनता का आक्रोश…नगर...

गौरव पथ निर्माण में भयंकर भ्रष्टाचार…ठेकेदार की मनमानी पर जनता का आक्रोश…नगर पालिका बनी मूकदर्शक…

271
0

स्वतंत्र तिवारी – 9752023023

​मुंगेली/ शहर के विकास और सुगमता का दावा करने वाला ‘गौरव पथ’ आज खुद अपनी बदहाली और भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहा है। मुंगेली में गौरव पथ निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता और घटिया निर्माण का मामला गरमाता जा रहा है। ठेकेदार की खुलेआम मनमानी और मुंगेली नगर पालिका प्रशासन की रहस्यमयी चुप्पी ने अब स्थानीय जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। मुंगेली शहर के गौरव पथ के बीचोंबीच बने विशालकाय डिवाइडर में लगे मटकों में दरारें आने लगी हैं, जबकि अभी गौरव पथ निर्माणाधीन हैं, कई जगह दरकने लगी हैं उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप बैठे हुए हैं।

​करोड़ों की लागत, पर काम में ‘घपला’ साफ़…

​स्थानीय नागरिकों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि गौरव पथ के निर्माण में तकनीकी मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। डिवाइडरों के निर्माण में ही अनियमितता बरती जा रही हैं जबकि अभी सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण भी होना हैं।

​​नगर पालिका की ‘मूकसहमति’ पर उठ रहे सवाल…

​इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह हैं कि नगर पालिका प्रशासन इसमें मौन साधे हुए हैं, जनता द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं। ​जनता के बीच अब यह चर्चा आम है कि ​क्या ठेकेदार को नगर पालिका के ऊंचे रसूखदारों का संरक्षण प्राप्त है ? या कमीशनखोरी ने जिम्मेदारों के होंठ सिल दिए हैं।
इसके साथ ही सबके मन में यह प्रश्न बार बार आ रहा कि गौरव पथ ​निर्माण कार्य के मॉनिटरिंग के लिए तैनात इंजीनियर आखिर इन अनियमितताओं को नजरअंदाज कैसे कर रहे हैं ?​अब देखना यह होगा कि इस भयंकर भ्रष्टाचार की खबर सामने आने के बाद क्या जिला प्रशासन और नगर पालिका की कुंभकर्णी नींद टूटती है या फिर ‘गौरव पथ’ का यह ‘कलंक’ ऐसे ही मुंगेली की साख पर लगा रहेगा ?