Home Uncategorized अयोध्या में दो जनवरी से रामलीला का मंचन करेंगी पहाड़ की...

अयोध्या में दो जनवरी से रामलीला का मंचन करेंगी पहाड़ की महिलाएं

38
0

हरिद्वार
 विश्व हिन्दू परिषद, उत्तराखंड के मार्गदर्शन में मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति कर्णप्रयाग, चमोली की महिलाएं आगामी 2 जनवरी से अयोध्या में महिला रामलीला का मंचन करेंगी। कर्णप्रयाग से अयोध्या जाते हुए महिला मांगल दल का हरिद्वार के चंडीघाट पुल पर स्वागत किया गया।

दल के स्वागत अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि अयोध्या शोध संस्थान में होने वाली रामलीला का शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय करेंगे। आज 1 जनवरी को पहाड़ की महिलाएं अपने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, दमाऊ, भंकुरे के साथ संपूर्ण अयोध्या में शोभायात्रा निकालकर अयोध्या वासियों को लीला देखने का निमंत्रण देंगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित होने वाली रामलीला पहाड़ की संस्कृति का भी प्रदर्शन करेंगी।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने कहा कि अयोध्या में उत्तराखंड की महिला रामलीला का मंचन पूरे देश में महिलाओं के लिए गौरव की बात है। अयोध्या में उत्तराखंड के लोक कलाकारों का यह पहला और महिला मांगल दल द्वारा प्रस्तुत रामलीला का यह 14 वां मंचन होगा।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष संध्या कपूर, मातृशक्ति प्रमुख नीता कपूर, प्रांत कार्यालय प्रमुख वीरसेन मानव, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, संगठन मंत्री अमित कुमार, जिला प्रचारक जगदीप जी, प्रताप लूथरा जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद कर्णप्रयाग, वत्सल पराशर, नितिन चौहान के साथ अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here