Home Uncategorized सेंट जेवियर स्कूल के तीन छात्रों का मेडिकल कालेज में चयन…स्कूल प्रबंधन...

सेंट जेवियर स्कूल के तीन छात्रों का मेडिकल कालेज में चयन…स्कूल प्रबंधन सहित परिजनों ने दी बधाई…

341
0

स्वतंत्र तिवारी – 9752023023

मुंगेली/ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मुंगेली के तीन प्रतिभावान छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत अनुशासन और लगन के दम पर देश के सबसे प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया है। इनमें अनंत उपाध्याय, सेजल सोनकर और सुप्रिता तंबोली शामिल हैं, जिन्होंने प्रतिदिन पढ़ाई के प्रति समर्पित रहकर यह सफलता प्राप्त किया हैं और यह साबित कर दिया की दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
आपको बता दे कि छात्र अनंत उपाध्याय ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत प्राप्त करते हुए उत्तीर्ण की एवं बिना किसी कोचिंग क्लास के प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त किया। शाला के प्रबंध निदेशक डॉ जी.एस.पटनायक ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक कामना की। विद्यालय के प्राचार्य शुभेंदु मंडल ने सफल छात्रों एवं उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा यह हमारे शाला के लिए गौरव की बात है। इन छात्रों ने केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रौशन किया है, उनकी सफलता हमारी शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के अनवरत की गई मेहनत का परिणाम है, हमें पूरा विश्वास है कि भविष्य में कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगे। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद , शाला के अनुशासित माहौल और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया है। सेंट जेवियर परिवार इन भविष्य के डॉक्टर के उज्जवल और सफल जीवन की कामना की है।