Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण चरम पर, मुख्यमंत्री बघेल ने बुलाई आपात बैठक…

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण चरम पर, मुख्यमंत्री बघेल ने बुलाई आपात बैठक…

128
0

देर शाम तक बड़े निर्णय की संभावना
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर अपने चरम पर है, इसे देखते हुए अपना चुनावी दौरा ख़त्म करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बड़ा निर्णय सरकार ले सकती है।
इस बैठक में सभी मंत्री के अलावे आला प्रदेश के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों में अब देश में दुसरे नंबर पर आ गया है। वहीं मौतों के मामले में छत्तीसगढ़ तीसरे नंंबर पर है। प्रदेश में शनिवार देर रात जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार 3150 से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग का आकलन है कि प्रदेश में होली के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रदेश में अभी से ही अस्पताल के बेड फुल हो गये हैं। एम्स और मेकाहारा के सभी वेंटिलेटर बेड फुल हो गये हैं, तो वहीं आईसीयू वार्ड में भी जगह नहीं बची है। कोरोना के बेहद ही खतरनाक हालात के बीच मुख्यमंत्री आज कोरोना को लेकर कुछ कड़े निर्णय ले सकते हैं।