Home व्यापार टेक्नोलॉजी भी बन सकती है विरोध प्रदर्शन का जरिया: कैट

टेक्नोलॉजी भी बन सकती है विरोध प्रदर्शन का जरिया: कैट

98
0

प्रदेश सहित देश भर में आज वीडियो कांफ्रेंस में जलाए गए अमेजन फ्लिपकार्ट के पुतले
रायपुर।
कैट के कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि कैट ने अब तक जो दुनिया मे शायद ही कही हुआ होगा। ऐसा हुआ होगा की टेक्नोलॉजी के जरिए देश भर के व्यापारी संगठनों के नेताओं ने आज टेक्नॉलजी का भरपूर उपयोग करते हुए कैट से आयोजित एक वीडियो कांफ्रेंस में अमेजन और फ्लिपकार्ट के पुतले जलाकर विरोध का एक बड़ा सन्देश दिया । कैट ने भारतीय ई कॉमर्स व्यापार को बेहद दूषित करने और अपनी मनमानी करते हुए सरकार के नियम और नीति की लगातार अवहेलना पर जबरदस्त विरोध प्रकट करने के लिए आज होली के मौके पर अमेजन और फ्लिपकार्ट के पुतले जलाए जाने की घोषणा की थी।
किन्तु इसी बीच कोविड महामारी के चलते विभिन्न राज्यों में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबन्ध लगा दिया। जिसके कारण कोविद दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कैट ने आज वीडियो कांफ्रेंस का सहारा लेकर अपना विरोध प्रदर्शित किया ।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने आज एक बार फिर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मांग की है की क्योंकि ई कॉमर्स भविष्य में बड़ी संभावनाओं का बाजार है। इसलिए अमेजन और फ्लिपकार्ट से लगातार सरकार की नीतियों और नियमों के उल्लंघन को सख्त कदम उठाते हुए रोका जाए। एफडीआई पालिसी के प्रेस नोट 2 की खामियों और विसंगतियों को दूर करते हुए, एक नया प्रेस नोट तुरंत जारी किया जाए । इसी मांग को लेकर मंगलवार से देश भर के व्यापारी संगठन केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भेजेंगे।
कैट सी.जी. चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने कहा कि अमेजनं, फ्लिपकार्ट का यह कहना की नया प्रेस नोट आने से सरकार की नीति अस्थिर होगी। जिसका विदेशी निवेश पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। एक भ्रामक वक्तव्य है और अपने काले कारनामों को जारी रखने की कवायद है। उन्होंने साफ तौर पर कहा की कैट से नए प्रेस की मांग सरकार से नीतियों में बदलाव करने की मांग नहीं हैं। बल्कि ई कॉमर्स को लेकर पहले से ही जारी सरकार की मंशा और नियमों को स्पष्ट करने की मांग हैं।
आज कैट के आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन में देश के सभी राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेता अपने घर से ही वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े और कैट के आव्हान करने पर अमेजन और फ्लिपकार्ट के पुतलों को मुखाग्नि दी। व्यापारी नेताओं ने मुख्यत अपने घरों में ही विभिन्न प्रकार के पुतले बनाए जिसमें से एक पुतले पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का चित्र लगाया गया था।