Home छत्तीसगढ़ जिला पशु चिकित्सालय बना ‘मयखाना’…परिसर में मिलीं दर्जनों शराब की बोतलें…जिम्मेदार सवालों...

जिला पशु चिकित्सालय बना ‘मयखाना’…परिसर में मिलीं दर्जनों शराब की बोतलें…जिम्मेदार सवालों के घेरे में…

202
0

स्वतंत्र तिवारी – 9752023023

​मुंगेली/ मुंगेली से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ बीमार और बेजुबान जानवरों के इलाज के लिए बनाया गया जिला पशु चिकित्सालय इन दिनों शराबियों का अड्डा बना हुआ है। अस्पताल परिसर के भीतर से भारी मात्रा में खाली शराब की बोतलें मिली हैं। इस खुलासे के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

​बेजुबानों का अस्पताल या शराबियों का ठेका ?

​स्थानीय लोगों और अस्पताल आने वाले पशुपालकों ने परिसर में जगह-जगह शराब की बोतलें बिखरी हुई देखीं। पशु चिकित्सालय प्रवेश करते ही मुख्य गेट के पास ही दर्जनों शराब की खाली बोतले बिखरी पड़ी हैं। ​हैरानी की बात यह है कि जहाँ दिनभर डॉक्टरों और स्टाफ की मौजूदगी होती हैं, वही दिन में परिसर में दर्जनों शराब की खाली बोतलों का दिखना वाकई चिंताजनक हैं। मतलब यह कहा जाये कि परिसर में सरेआम शराबखोरी चलती होगी, तभी तो भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई हैं, और तो और स्टाफ को कार्यालय आते जाते समय इतनी सारी मात्रा में बिखरी शराब की खाली बोतलें क्यों नहीं दिखी ? या वे देखकर भी ऐसे अनदेखा कर दिये ? स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि रात के वक्त परिसर में असामाजिक तत्वों और खुद कुछ जिम्मेदारों की मिलीभगत से महफिल सजती होगी तभी ऐसा नजारा उन्हें देखना पड़ रहा हैं ?

​सवालों के घेरे में जिम्मेदार अधिकारी…

​इस घटना के सामने आने के बाद जिला पशु चिकित्सालय प्रबंधन सीधे तौर पर सवालों के घेरे में हैं। जनता अब ये तीखे सवाल पूछ रही है कि विभाग के जिम्मेदार ​ड्यूटी के समय कहाँ रहते हैं जिम्मेदार ? क्या अस्पताल परिसर में क्या चल रहा है, इसकी भनक आला अधिकारियों को नहीं होगी ?
​सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे क्यों ? शासकीय परिसर में बाहरी लोग आकर शराब पी रहे हैं या फिर अंदर का ही कोई स्टाफ इस गंदे खेल में शामिल है ? यह तो जांच में स्पष्ट हो जायेगा।

​बेजुबानों की जान से खिलवाड़ कब तक ?

जिस जगह पर स्वच्छता और संवेदनशीलता होनी चाहिए, वहाँ शराब की बोतलें मिलना प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। ​अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कड़ा रुख अपनाता हैं या फिर इस गंभीर लापरवाही को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।