Home छत्तीसगढ़ मुंगेली ब्रेकिंग – ग्राम घोरपुरा में आग लगने से 20 ट्राली पैरा...

मुंगेली ब्रेकिंग – ग्राम घोरपुरा में आग लगने से 20 ट्राली पैरा और 10 ट्राली भूसा जलकर खाक…सूचना पर भी नहीं पहुंचा फायर बिग्रेड…

242
0

स्वतंत्र तिवारी – 9752023023

मुंगेली/ आज दिनांक 22/04/202 को दोपहर 3-4 बजे मुंगेली जिला के ग्राम घोरपुरा के बस्ती ट्रांसफार्मर से वहां लगे खेत के घास फूस में अचानक आग लग गई, जो हवा से फैलते हुए राजकुमार सिंह ठाकुर पिता देवचरण सिंह के कोठार में तेजी से पहुंच गया जिससे राजकुमार सिंह ठाकुर का करीब 20 ट्राली पैरा व 10 ट्राली भूसा जलकर खाक हो गया।
आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम, राजस्व हल्का पटवारी व बिजली विभाग को दिया गया है लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर समय पर नही पहुंचा।