Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर – धर्म की आड़ में ठगी की कोशिश…शिव जी के...

बड़ी खबर – धर्म की आड़ में ठगी की कोशिश…शिव जी के 5 नाम नहीं बता पाया ‘नकली साधु’…

459
0

स्वतंत्र तिवारी – 9752023023

​मुंगेली/ प्रदेश में इन दिनों भेष बदलकर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक भगवा वस्त्र पहनकर और खुद को संत बताकर लोगों से पैसे वसूलते नजर आ रहा है। जब एक जागरूक नागरिक ने उससे धर्म से जुड़े सामान्य सवाल किए, तो उसकी असलियत सामने आ गई।
​आधार कार्ड से खुली पोल
​पकड़े गए युवक ने खुद को ‘पंजाबी संत’ बताया था, लेकिन जब उसका आधार कार्ड चेक किया गया तो उसकी पहचान कुछ और ही निकली। दुकानदार द्वारा भगवान शिव के पांच नाम पूछने पर वह युवक एक भी नाम नहीं बता सका, जिससे साफ हो गया कि वह केवल ठगी के उद्देश्य से साधु का भेष धारण किए हुए था।
अपील – मुंगेलीवासियों ने अपील की हैं कि ​द्वार पर आने वाले अनजान व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करें।​आशीर्वाद या चमत्कार के झांसे में आकर कीमती सामान या पैसे न सौंपें।
​संदिग्ध लगने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या वार्ड पार्षद को सूचित करें।

सूचना – दैनिक भारत भास्कर इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता, सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना और वीडियो के आधार पर यह खबर जागरूकता के लिए प्रकाशित किया जा रहा हैं।