Home छत्तीसगढ़ शहर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न… समर्पित भाव से...

शहर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न… समर्पित भाव से पार्टी को मजबूत करने लिया संकल्प…

92
0

मुंगेली/ मुंगेली के पड़ाव चौक में स्थित कांग्रेस भवन में आज शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए एक यादगार पल था, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों की उपस्थिति में शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी पदाधिकारियों का पुष्पमाला और बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान कांग्रेस के सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी बात रखते हुये कांग्रेस को मजबूत करने समर्पित भाव से कार्य करने संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने नई टीम को बधाई दी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मासिंह क्षत्रिय,पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा एवं श्याम जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदईया, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव ललित सोनी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला यादव और महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नूरजहां खान ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।
साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी की नई टीम से कोषाध्यक्ष राहुल रूपवानी, उपाध्यक्ष राखी तिवारी, आनंद सोनी, जलेश्वर यादव, सूरज मंगलानी, आरिफ खोखर, श्रवण सोनकर, महामंत्री जग्गू ठाकुर, नीरज यादव, एहसान अली, मनोज सोनकर, निधि पौराणिक, दिनेश पाण्डेय, सजल यादव, किशोर बैरागी, सचिव वैभव ताम्रकार, राम तरलेजा , शिवम साहू, प्रतिभा कोशले, अंजुम मसीह, आशीष गोयल, कार्तिक बंजारा, राजू सोनी, संतोष श्रीवास्तव, गोकुल देवांगन एवं कार्यकारिणी सदस्य अरुण मल्लाह, धन्नु साहू, मुकेश जायसवाल, गौरव सिंह ठाकुर, पुष्पराज निर्मलकर, पुरुषोत्तम सेन सहित उर्मिला यादव, नूरी खान, नवसाद खान, राजा माणिक, बलराम यादव, जय सोनी, राजेश सोनी, राजू मल्लाह, काकू पठान, अजय साहू, रवि कोशले, संजय चंदेल, टीपू खान, हीरा दास मानिकपुरी, रमेश राजपूत और मनोज कुमार जैसे अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।