Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन का रहस्य…अपने ही हक की जमीन के दस्तावेज के लिए...

कांग्रेस भवन का रहस्य…अपने ही हक की जमीन के दस्तावेज के लिए जूझ रहे कांग्रेसी…दस्तावेज से किराये तक, सबमें हेराफेरी…लीज के दस्तावेज दिखाने आनाकानी…

109
0

मुंगेली/ मुंगेली कांग्रेस इन दिनों बहुत ही विवादों में घिरी हुई हैं, मुंगेली कांग्रेस में दो फाड़ देखने को मिल रहा हैं, जिसमें एक हाथ की उंगलियों में गिने जाने वाले आंकड़े के कुछ स्वार्थवादी नेता हैं जो यह नहीं चाहते कि कांग्रेस भवन से जेसीज पब्लिक स्कूल को हटाया जाये जबकि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी हैं जो चाहते हैं कि लीज खत्म होते ही कांग्रेस भवन से जेसीज पब्लिक स्कूल को हटाया जाये।

मुंगेली जिले के सबसे बड़े कांग्रेस भवन में संचालित जेसीज पब्लिक स्कूल सहित परिसर ने स्थित दुकानों के लीज का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है, इस कांग्रेस भवन, स्कूल और दुकानों की पूरी सच्चाई क्या है ये जानने के लिए नगर के आम लोग भी उत्सुक नजर आ रहे है लेकिन कांग्रेस के नेता एवं पदाधिकारी इस मामले कुछ भी बोलने बचते हुए पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं और इस मामले को दबा रहे हैं जिससे कांग्रेस के बाकी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश हैं। सवाल ये हैं कि अगर इस कांग्रेस भवन में संचालित जेसीज स्कूल के लीज की समय सीमा क्या हैं ? लीज समाप्त हो गया हैं या नहीं ? कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के बताये अनुसार जेसीज स्कूल का लीज 2024 में खत्म हो गया हैं, पर कुछ कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना हैं कि लीज 2028 में खत्म होगा, पर कांग्रेस के जिम्मेदार पद में बैठे कांग्रेस के नेताओं द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के समक्ष लीज के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा रहा, टालमटोल किया जा रहा हैं, जिससे कई संदेह उत्पन्न हो रहे हैं। वही परिसर में स्थित दुकानों के बारे में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो रही है। कांग्रेस भवन में संचालित स्कूल और परिसर में स्थित दुकानों के संबंध में कइयों बार प्रदेश कांग्रेस में शिकायत हो चुकी हैं बावजूद इसके उस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई और पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था वहीं इस बार फिर एक बार कांग्रेस भवन के अंदर संचालित स्कूल सहित परिसर के दुकानों का मुद्दा एक बार फिर से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उठाया गया है इतना ही नहीं स्कूल और दुकानों के बारे में स्पष्ट जानकारी मांगी गई है लेकिन अभी तक कांग्रेस के जिम्मेदार पदों में बैठे पदाधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, बल्कि दस्तावेजों को छिपाया जा रहा हैं जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को अब ये समझ आ रहा है कि दाल में कुछ काला नहीं हैं बल्कि पूरी दाल ही काली हैं।

लीज से संबंधित दस्तावेज आखिर क्यों छिपाया जा रहा…?

सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं कि जिस कार्यकर्ताओं के बलबूते पर मुंगेली कांग्रेस कमेटी टिकी हुई हैं उन्हीं कार्यकर्ताओं के साथ उंगलियों में गिने जाने वाले कांग्रेस नेता विश्वासघात कर रहे हैं क्योंकि कुछ प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन में संचालित स्कूल और दुकानों के लीज और किराये से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई पर कांग्रेस कमेटी के जिम्मेदार पदों में बैठे पदाधिकारियों द्वारा टालमटोल कर दस्तावेज छिपाया जा रहा जिससे सच्चाई सामने नहीं आ रही, जिससे कार्यकर्ता स्वयं अपने नेताओं की इस करतूत की शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी से करने एक कमेटी का गठन किया गया हैं जो कमेटी रक्षाबंधन के बाद पीसीसी से पूरी शिकायत करेगा।
कांग्रेस के पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस भवन में संचालित जेसीज पब्लिक स्कूल का किराया करीब 6 हजार रुपये तथा परिसर में संचालित दुकानों का किराया 800 रुपये मासिक के आसपास हैं, इस बात में कितनी सच्चाई हैं यह तो दस्तावेजों से ही पता चलेगा, कार्यकर्ताओं का आरोप हैं कि कांग्रेस भवन में संचालित स्कूल और दुकानों के किराये का कोई हिसाब किताब नहीं बताया जाता, दस्तावेज से किराये तक, सबमें हेराफेरी की संभावना हैं, कार्यकर्ताओं ने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा अपने ही कार्यकर्ताओं से विश्वासघात किया जा रहा हैं। फिलहाल अब देखना हैं कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा नवगठित टीम द्वारा इस मामले में पीसीसी से कब और क्या शिकायत करती हैं और इसका निराकरण कैसे निकलता हैं ?

पूरे मामले में जल्द ही सम्पूर्ण दस्तावेज सहित खुलासा किया जाएगा…