Home छत्तीसगढ़ दूसरे की जमीन को रास्ता बता बड़े पैमाने पर जमीन बेचने की...

दूसरे की जमीन को रास्ता बता बड़े पैमाने पर जमीन बेचने की तैयारी…पार्षद पति की सोची समझी चाल…

719
0

रायपुर-मुंगेली/ जमीन फर्जीवाड़े मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार बहुत ही संवेदनशील हैं, इसीलिये राजस्व विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता को हो रहे परेशानियों को दूर करने जनता के पक्ष में कई निर्णय लिये जा रहे हैं।

लेकिन जिले में जमीन फर्जीवाड़े मामले के कई मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक पार्षद पति द्वारा मुख्य मार्ग से लगे बड़े भूभाग को विक्रय करने झूठ, कपट और फर्जीवाड़े का सहारा ले रहा हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पार्षद पति द्वारा मुख्य मार्ग से लगे एक बड़े भूभाग का विक्रय किया जा रहा हैं, परंतु इस भूभाग में जाने के लिए रास्ता ही नहीं हैं और इस पार्षद पति द्वारा जमीन खरीददारों को भ्रामक और गलत जानकारी देते हुए दूसरे की जमीन को रास्ता बता विक्रय किया जा रहा हैं, उस पार्षद पति द्वारा जमीन खरीददारों को यह फर्जी विश्वास दिलाया जा रहा हैं कि सामने रास्ते की जमीन हमने खरीद ली हैं, जबकि रास्ते की निजी जमीन विवादित हैं, यह अपने आप बड़ी धोखाधड़ी की योजना हैं, इस चालाकी की खबर किसी को न हो इसलिये पार्षद पति द्वारा रोज नए नये पैतरे अपनाए जा रहे हैं। 
जानकारी मिली हैं कि पूरे दस्तावेजों और प्रकरण सहित मामले का उजागर एक नेता द्वारा किया जायेगा।