Home छत्तीसगढ़ अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

679
0

धमतरी । पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध एवं असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भावेश गौतम के द्वारा टीम बनाकर वैधानिक कार्यवाही करने रवाना किया गया । जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा टिकरापारा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी नागो गौली पिता स्वर्गीय लच्क्षा गौली साकिन टिकरापारा गौरा चौरा के पास धमतरी को रंगे हाथ पकड़ कर उसके कब्जे से देसी मदिरा मसाला एवं प्लेन की भरी हुई शीशी एवं नगदी रकम जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।