रायगढ़ से सुशील पांडेय की रिपोर्ट
आरोपी से 16 लीटर शराब जप्त
रायगढ़। पुसौर क्षेत्र लोहरसिंग में कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री करने के मामले में आबकारी की टीम ने दो युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।जहाँ आरोपियों से 16 लीटर शराब बरामद किया है।उनके विरुद्ध अपराध कायम कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर रायगढ भीम सिंह और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल ने अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही करने विभाग को निर्देशित किया है। इसी क्रम मे आबकारी नियंत्रण गश्त के दौरान शनिवार को सूचना मिली कि ग्राम लोहरसिंग में अवैध महुआ मदिरा की बिक्री हो रही है. टीम के साथ तत्काल छापामार कार्यवाही में लोहरसिंग निवासी ओम कुमार टंडन पिता अन्नू टंडन थाना पुसौर रायगढ के पास 10 बल्क लीटर महुआ मदिरा और चैतराम बघेल पिता स्व. आत्माराम बघेल थाना पुसौर रायगढ़ के पास 06.120 बल्क लीटर महुआ मदिरा बरामद किया गया |
कुल 16.120 लीटर मदिरा बरामद की गई. आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) , 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लेकर जेल दाखिल किया गया | उक्त कार्रवाही में आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिंह सिदार के साथ टीम मे आरक्षक शिव वैष्णव,जीतेश नायक, श्रीकांत राठौर, प्रवीण जांगड़े के साथ वाहन चालक अशोक पटेल एवं ठंडाराम यादव की सराहनीय भूमिका रही।




