Home छत्तीसगढ़ समूह की महिलाएं गौठान से बढ़ा सकती है, आय के साधन :...

समूह की महिलाएं गौठान से बढ़ा सकती है, आय के साधन : सौरभ कुमार

115
0

कृषक चौपाल सह शिविर में कलेक्टर ने वर्मी खाद एवं बीज का किया वितरण
रायपुर ।
कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने खरीफ अभियान वर्ष 2021-22 अंतर्गत कृषि चौपाल कार्यक्रम के तहत धरसीवा विकासखंड के ग्राम चरौदा और मनोहरा का अवलोकन किया। उन्होंने यहां के गौठानों का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट की जानकारी ली। गोबर खरीदी की मात्रा को देखते हुए वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं बिक्री शतप्रतिशत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला समूहों द्वारा गोठान में किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेकर आर्थिक स्त्रोत बढ़ाने वाले कार्यो को करने प्रेरित किया। कृषक चौपाल में बीज, रसायनिक उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट का उठाव, कृषि ऋण वितरण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत कृषकों का पंजीयन एवं प्रचार -प्रसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं व अन्य कृषक हित से जुड़े उपयोगी जानकारी दी गई।
कृषक चौपाल में आज 15 कृषकों को75 हजार का ऋण, 6 टन उर्वरक, 05 क्विं. बीज औऱ 6.50 क्विं. वर्मी खाद का वितरण किया गया। कृषक चोपाल-खरीफ अभियान में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, बीज निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।