रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। मंगलवार को एक ही दिन में इस मरीजों के धमाके ने प्रदेश में 68 नए मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 281 हो गई है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 360 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिसमे से 79 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो कर घर जा चुके है। कुल सात मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है। बालोद जिले के 5, बलौदाबाजार और कोरबा का 1-1 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में मुंगेली जिला सर्वाधिक कोरोना संक्रमित जिला बन गया है।




