मस्तिष्क की गतिविधियां न के बराबर
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत आज अस्पताल पहुंचने के 18वें दिन भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटीलेटरर से लगातार कृत्रिम सांस दी जा रही है, वहीं मस्तिष्क को एक्टिव करने का हर संभव प्रयास जारी है।
राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि श्री जोगी की मस्तिष्क की गतिविधियां वर्तमान में भी न के बराबर है। हालांकि उनका लीवर, हार्ट रेट, बीपी, यूरिन आउटपुट नियंत्रित हैं। लेकिन उनके मस्तिष्क की गतिविधियां न के बराबर होने के कारण चिकित्सक लगातार चिंता में डूबे हुए हैं। श्री जोगी के मस्तिष्क को जागृत करने के लिए न केवल देश के ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों से सलाह ली जा रही है, बल्कि विदेशों के भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेकर उनका उपचार किया जा रहा है। इन सब के बाद भी श्री जोगी के अस्पताल में भर्ती होने के आज 18वें दिन भी हालत में कोई सुधार न होने से चिकित्सक लगातार चिंता में डूबे हुए हैं। बताया जाता है कि वर्तमान में उन्हें वेंटीलेटर से सांस दी जा रही है, उनकी हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई है।




