Home छत्तीसगढ़ मंडी समिति में पदस्थ गायत्री मिश्रा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

मंडी समिति में पदस्थ गायत्री मिश्रा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

20
0

लोरमी। कृषि उपज मंडी समिति लोरमी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद पदस्थ कर्मचारी गायत्री मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडी समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सम्मानित किया।

समारोह के दौरान श्रीमती मिश्रा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में गायत्री मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहकर्मियों के सहयोग से उनका सेवा कार्यकाल कब पूरा हो गया, इसका एहसास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यालय हमेशा उन्हें एक परिवार की तरह लगा और सभी ने उन्हें परिवार के सदस्य जैसा स्नेह एवं सहयोग प्रदान किया। इसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषि उपज मंडी समिति के सचिव कमलकांत ने कहा कि श्रीमती मिश्रा ने अपने पूरे कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका योगदान संस्थान और कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

वहीं, भारसाधक अधिकारी धनंजय कुर्से ने कहा कि श्रीमती मिश्रा का व्यवहार, कार्यशैली और कार्य के प्रति समर्पण सदैव सराहनीय रहा है।

इस अवसर पर समिति के उपनिरीक्षक हर्षवर्धन पाटले, धर्मेंद्र यादव, भागवत प्रसाद सूर्यवंशी, छत्रपाल सिंह राजपूत, रामेश्वर प्रसाद सिदार, भूपेंद्र कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार दिवाकर, संतोष कुमार, अनंत अक्षय कुमार सहित समिति के कर्मचारी एवं श्रीमती मिश्रा के परिजन उपस्थित रहे।