Home छत्तीसगढ़ सियासी ‘ताले’ में कैद जनता की खुशियाँ…मुंगेली गार्डन बना नेताओं के ‘ईगो’...

सियासी ‘ताले’ में कैद जनता की खुशियाँ…मुंगेली गार्डन बना नेताओं के ‘ईगो’ का अखाड़ा…जनता की मांग – विधायक पुन्नूलाल के हाथों हो गार्डन का उद्घाटन…

349
0

स्वतंत्र तिवारी – 9752023023

​मुंगेली/ मुंगेली के नवागढ़ रोड स्थित गार्डन का हाल ही में करोड़ों की लागत से उन्नयन कार्य पूरा हुआ हैं, गार्डन पूरी तरह से बनकर तैयार हैं लेकिन यह गार्डन जनता के लिए खुलने के बजाय सियासी दांव-पेंच में उलझकर रह गया है। आलम यह है कि उद्घाटन की बाट जोह रहे इस गार्डन के गेट पर लटका ताला अब मुंगेली की जनता के सब्र का इम्तिहान ले रहा है।

​विधायक पुन्नूलाल मोहले के हाथों गार्डन का क्यों नहीं हो सकता उद्घाटन या लगाई गई हैं ‘ब्रेक’ ?

​चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले के हाथों उद्घाटन को लेकर ‘क्रेडिट वॉर’ छिड़ गई है। मुंगेलीवासियों ने कहा कि पुन्नूलाल मोहले मुंगेली विधानसभा के विधायक हैं और उनके मुंगेली क्षेत्र में यदि गार्डन बन कर तैयार हुआ हैं तो जनता के लिए विधायक महोदय के हाथों से ही उद्घाटन करवा देना चाहिए, ​श्रेय की राजनीति को दरकिनार कर मुंगेली की जनता का ख्याल रखा जाना चाहिए।

​बिगड़ता तालमेल….

मुंगेली के नागरिकों का कहना हैं कि नेताओं के बीच आपसी तालमेल की कमी इतनी गहरी हो चुकी है कि जनता की सुविधाओं से ज्यादा अहम ‘अहंकार’ हो गया है, ​प्रोटोकॉल का तो बहाना हैं, मुंगेलीवासियों ने मांग की हैं कि जब पुन्नूलाल मोहले मुंगेली के विधायक हैं तो उनके हाथों एक दो दिन में गार्डन का उद्घाटन कर देना चाहिए, ताकि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित सभी को गार्डन के रूप में एक अच्छा वातावरण मिल सकते।

​जनता में भयंकर आक्रोश: “हमारे टैक्स का पैसा, फिर पाबंदी क्यों?”

​गार्डन के बाहर खड़े मायूस बच्चे और टहलने की उम्मीद लेकर आए बुजुर्गों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। स्थानीय निवासियों का कहना है: ​”नेताओं की लड़ाई अपनी जगह है, लेकिन उसमें हमारा क्या कसूर ? सुबह की सैर हो या बच्चों का खेलना, सब बंद है। क्या प्रशासन सिर्फ नेताओं के आदेश का गुलाम है ?” इसमें​ नुकसान सिर्फ जनता का हैं, ​नेताओं के बीच बिगड़ते रिश्तों का खामियाजा सीधे तौर पर मुंगेली की आम जनता भुगत रही हैं।