स्वतंत्र तिवारी – 9752023023
मुंगेली/ हाल ही में मुंगेली में एक शर्मनाक करने वाली घटना की जानकारी मिली हैं यह एक गंभीर सामाजिक और सुरक्षा से जुड़ा विषय है। मुंगेली के सार्वजनिक स्थलों, जैसे कि गार्डन और स्टेडियम परिसर में अश्लीलता भारी गतिविधियों का बढ़ना न केवल वहां के पारिवारिक माहौल को खराब करता है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। इस मुद्दे पर नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे खड़ा कर दिया हैं।
जिला मुख्यालय के सार्वजनिक स्थल इन दिनों अपनी गरिमा खोते जा रहे हैं। तपती दोपहर हो या देर शाम या रात का अंधेरा, मुंगेली के नवागढ़ रोड स्थित गार्डन और स्टेडियम परिसर में प्रेमी जोड़ों की बढ़ती आवाजाही और वहां से मिलने वाली आपत्तिजनक सामग्रियां शहर के जागरूक नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। विडंबना यह हैं कि सुरक्षा के दावों के बीच ये स्थल अब ‘अश्लीलता’ के नए केंद्र बनते जा रहे हैं। शहर का एकमात्र गार्डन और स्टेडियम जो कि नवागढ़ रोड में स्थित हैं वहाँ असामाजिक तत्वों और प्रेमी जोड़ों को आये दिन देखा जा सकता हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रेमी जोड़ों द्वारा अश्लील हरकत की जाती हैं, कईयों बार सुबह उन्हें गार्डन और स्टेडियम के आसपास आपत्तिजनक सामग्रियां भी दिखाई दी जिससे अब परिवार के साथ घूमने लायक वहाँ माहौल नहीं रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन के उजाले में भी पेड़ों और झाड़ियों की ओट में आपत्तिजनक गतिविधियां आम हो गई हैं। वहीं, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों और प्रेमी युगलों का जमावड़ा सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। अभी हाल ही में गार्डन का उन्नयन कार्य हो रहा था उस समय भी ऐसी गतिविधियां हो रही थी, अब जब गार्डन उन्नयन पूर्ण हो गया हैं, गार्डन में उद्घाटन के इंतजार में ताला लगा हुआ हैं तो प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि कुछ लोग दीवार या गेट फांदकर गार्डन अंदर चल देते हैं, और गलत कार्यो को अंजाम देते हैं।
ग्राउंड जीरो पर इन स्थलों के आसपास दिखी आपत्तिजनक सामग्रियां इस बात की तस्दीक करते हैं कि यहाँ अनैतिक कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है। खेल प्रेमियों का भी कहना है कि गार्डन और स्टेडियम जैसे ऊर्जावान स्थान पर इस तरह की गंदगी का मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुंगेलीवासियों ने कहा कि इन संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगनी चाहिये और नियमित रूप से गश्त भी हो तथा सुरक्षा गार्डों की पर्याप्त व्यवस्था हो।
नागरिकों में बढ़ता रोष…
मुंगेली के प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थलों पर ‘एंटी-रोमियो’ स्क्वॉड जैसी सख्त कार्रवाई की जाए और सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादा भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। यदि समय रहते इन गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो मुंगेली के ये गौरवशाली स्थल पूरी तरह अपनी पहचान खो देंगे। गार्डन और स्टेडियम का क्षेत्र बहुत ही बड़ा है अभी कई महीनों से गार्डन उन्नयन का कार्य चल रहा था उस समय भी ऐसी आपत्तिजनक गतिविधियों की चर्चा प्रत्यदर्शियों ने खूब की, गार्डन स्टेडियम के अलावा यहाँ बड़ा क्षेत्र टहलने, व्यायाम, योग और मनोरंजन के लिए हैं जिसका असामाजिक तत्वों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा हैं।




