Home छत्तीसगढ़ अचानक रातोंरात बने स्पीड ब्रेकरों से हुआ एक्सीडेंट… बच्चे और महिला को...

अचानक रातोंरात बने स्पीड ब्रेकरों से हुआ एक्सीडेंट… बच्चे और महिला को आई चोंट…जिला प्रशासन की लापरवाही उजागर…किसकी अनुमति से बना नेशनल हाईवे में बना 3 बड़ा ब्रेकर… न ही चेतावनी चिन्ह, न रेडियम…न ही काली-सफेद पट्टी का रंग…

593
0

मुंगेली/ आज ही दैनिक भारत भास्कर ने वेब पोर्टल में न्यूज़ लगा मुंगेली से बिलासपुर जाने वाला मुख्य हाईवे NH 130A (राष्ट्रीय राजमार्ग 130A) में करही स्थित कलेक्टर बंगले के पास अचानक बनाये गए 3 बड़े ब्रेकरों में दुर्घटना होने की संभावना व्यक्त की थी, उसके बाद भी जिला प्रशासन या संबंधित विभाग ने कोई पहल या सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं किया, जिसके कारण आज दोपहर में ही कलेक्टर बंगले के सामने बने नए ब्रेकरों की वजह से सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक बच्चे और महिला को चोटें आई, काफी देर वे सड़क में दर्द से कहारते रहे, भीड़ इकट्ठा हुए, उसके बाद उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली-बिलासपुर इस हाईवे की सड़क में करही स्थित कलेक्टर बंगले के सामने एकाएक 3 बड़े-बड़े नए स्पीड ब्रेकर बना दिये गए हैं, जिससे राहगीरों में आक्रोश देखा गया, क्योंकि इस स्पीड ब्रेकर को बनाकर छोड़ दिया गया हैं, न ही यहां कोई सावधानी का बोर्ड या संकेतक लगाया गया हैं, और न ही रेडियम लगाया गया हैं और न ही काली-सफेद की पट्टी रंगी गई हैं, भारत-भास्कर ने यह आशंका जताई थी कि यहां से गुजरने वाली वाले राहगीर दुर्घटना के शिकार होते होते बच रहे हैं। बहुत सारे लोगों का इस सड़क मार्ग से हमेशा जाना आना लगा रहता हैं, लेकिन अचानक से बने 3 बड़े ब्रेकरों के कारण राहगीर बाईक, स्कूटी से गिरते गिरते बच रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।
बहरहाल आज के इस दुर्घटना को लेकर जनता में जिला प्रशासन के प्रति बहुत नाराजगी हैं जनता ने कहा कि ये जिला प्रशासन की घोर लापरवाही हैं।