Home छत्तीसगढ़ राजनीतिक बाधाओं के चलते भगवान परशुराम का हो रहा अपमान…राजनीतिक आकाओं को...

राजनीतिक बाधाओं के चलते भगवान परशुराम का हो रहा अपमान…राजनीतिक आकाओं को खुश करने के चक्कर में उलझा अनावरण कार्यक्रम…चमचागिरी और चाटूकारिता की हद…ब्राम्हण समाज आक्रोशित

256
0

जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय और नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के हाथों भगवान परशुरामजी की प्रतिमा का हो अनावरण…

मुंगेली/ मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा मुंगेली के पुराना बस स्टैंड सिटी कोतवाली के सामने भगवान परशुरामजी की प्रतिमा स्थापित की गई हैं, लेकिन पिछले करीब 7 महीनों से परशुरामजी की प्रतिमा कपड़े, पॉलीथिन में लिपटी ही खड़ी हैं। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव में ब्राम्हण समाज के अधिकांश महिला-पुरुषों द्वारा भगवान परशुरामजी के स्थापित नई प्रतिमा से कपड़ा हटाकर पूजा करने की तैयारी की गई थी, परंतु कुछ राजनीतिक बधाओं की वजह से भगवान परशुरामजी की प्रतिमा भी राजनीति की भेंट चढ़ गई। कुछ स्वार्थी, राजनीतिक महत्वकांक्षी और पद-लालची किस्म के कई लोग अपने अपने राजनीतिक आकाओं से मूर्ति अनावरण करवाने दिन रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि उनके भी राजनीतिक रोटियां की सिकाई हो सकें, और इनके इन आकाओं का मुंगेली शहर में कई कार्यक्रम भी हो चुका हैं, लेकिन फिर भी भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण करने ब्राम्हण समाज के मुखिया उनसे समय नहीं ले रहे ? या वे अतिथि समय दे नहीं रहे ? यह समझ से बाहर हैं ? अब नगर पालिका या संबंधित लोगों द्वारा परशुरामजी की प्रतिमा के अनावरण को लेकर कई तरह के बहाने बनाये जा रहे हैं ?
समाज से जुड़े लोगों ने आक्रोश भरे शब्दों में कहा कि भगवान परशुरामजी की प्रतिमा को कई महीनों से कपड़े व पॉलीथिन में लिपटकर क्यों रखा गया ? क्यों परशुरामजी की प्रतिमा का अनावरण नहीं किया जा रहा ? क्या कोई मंत्री, विधायक ही अनावरण करेंगे ? या इसमें को राजनीतिक रोटी सेंकने के फिराक में हैं ? जबकि ब्राम्हण समाज के लोगों का कहना हैं कि अक्षय तृतीया को परशुरामजी जी प्रतिमा का अनावरण और पूजा अर्चना किया जाना चाहिए था। बहरहाल अब देखना यह हैं कि परशुरामजी की प्रतिमा का अनावरण कब होता हैं ? जानकारी के अनुसार यहाँ का नामकरण भी भगवान परशुराम चौक के रूप में किया गया हैं।

जिला पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष के हाथों हो अनावरण…

मुंगेली ब्राम्हण समाज के लोगों का कहना हैं कि भगवान परशुरामजी की प्रतिमा का अनावरण जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय और नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के हाथों होना चाहिए।