Home छत्तीसगढ़ राजनीतिक चंदाखोरी से व्यापारी और अधिकारी परेशान…कार्यक्रमों के बहाने खूब वसूली…जेबें भरने...

राजनीतिक चंदाखोरी से व्यापारी और अधिकारी परेशान…कार्यक्रमों के बहाने खूब वसूली…जेबें भरने नई चाल…

381
0

रायपुर-मुंगेली/ हाल ही में एक बड़े राजनीतिक आयोजन के चलते व्यापारियों और अधिकारियों में डर, दबाव और तनाव देखने को मिला, क्योंकि इस बड़े आयोजन के लिए इनसे जमकर चंदाखोरी की जा रही हैं। राजनीतिक वसूली से कई व्यापारियों और अधिकारियों के चेहरे में चिंता और तनाव की लकीरें देखी गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोजन का नेतृत्व करने वाले तथाकथित कुछ नेताओं को उनकी हैसियत के अनुसार कुछ व्यापारियों और अधिकारियों द्वारा चंदा दिया जा रहा था परंतु जिले के शीर्ष कुछ राजनीतिक नेतृत्व ने व्यापारियों और अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाना, उन्हें धमकाना शुरू कर दिया गया, जिससे व्यापारियों और अधिकारियों के मन में डर बना हुआ हैं। जहां तक हर कोई जानता हैं कि कोई भी व्यापारी या अधिकारी किसी राजनीतिक पार्टी या किसी नेताओं से विवाद नहीं करना चाहता, वह अपने ही कामकाज और दिनचर्या में व्यस्त रहता हैं, लेकिन राजनीतिक चंदाखोरी के दवाब के चलते वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो जाता हैं, और यही हाल जिले के बड़े व्यापारियों और अधिकारियों का हैं जिन पर बड़े आयोजन की तैयारी के लिए बड़ी रकम चंदा के रूप में देने दबाव बनाया जाता हैं। जिसकी पूरे जिले में आलोचना के साथ साथ चर्चा का विषय हैं।