Home छत्तीसगढ़ सचिन पायलट का मुंगेली दौरा विवादों में…जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा पर मनमानी का...

सचिन पायलट का मुंगेली दौरा विवादों में…जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा पर मनमानी का आरोप…जिले भर के कांग्रेसी नाराज…कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से छिपाया जा रहा कांग्रेस भवन का दस्तावेज…क्रॉस वोटिंग मामला भी ठंडे बस्ते में..

518
0

मुंगेली/ सचिन पायलट के दौरे से पहले मुंगेली कांग्रेस में भयंकर अंतर्कलह देखने की मिल रहा हैं, जिसके चलते कई पदाधिकारी इस्तीफा दे सकते हैं ?
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के आगामी 17 सितंबर को प्रस्तावित मुंगेली दौरे से पहले ही जिला कांग्रेस कमेटी में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। शनिवार को डिंडौरी ब्लॉक में हुई बैठक में कई पदाधिकारियों ने खुले मंच से ही इस्तीफ़ा देने की पेशकश कर दी। पदाधिकारियों का आरोप है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष लगातार एकतरफा फैसले ले रहे हैं और संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक असंतुष्ट कार्यकर्ता पायलट के सामने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखेंगे और जिला नेतृत्व की शिकायत करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुंगेली नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग के मामले में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई को लेकर कार्यकर्ताओं में तीखी नाराज़गी उभर चुकी थी, 3 कांग्रेस के ग़द्दारों ने क्रॉस वोट किया था, जिसके कारण मुंगेली जिला कांग्रेस ने जांच के टीम बनाई थी पर अभी तक उस जांच टीम में गद्दार कांग्रेस पार्षदों की पहचान नहीं हो सकी जिससे जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जिला नेतृत्व पर कई प्रश्नचिन्ह उठ रहे हैं ? कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोरमी और पथरिया ब्लॉक के उपाध्यक्ष चुनावों को लेकर भी जिलाध्यक्ष पर अनुशासनहीनता के मामलों में भिन्न-भिन्न रवैया अपनाने का आरोप लग चुका है।

कांग्रेसजनों का कहना है कि मौजूदा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत और जनपद पंचायत चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आज तक इन हार की समीक्षा नहीं की गई। आरोप यह भी है कि पथरिया ब्लॉक से जिलाध्यक्ष द्वारा चुने गए उम्मीदवारों में से दो पार्षदों ने पूर्व में ही अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया था, जिसके चलते वहां भाजपा के पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए। इस पूरे घटनाक्रम में अब तक साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं होने से असंतोष और बढ़ गया है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह सभी मुद्दे सचिन पायलट के दौरे के दौरान उनके सामने रखे जा सकते हैं, जिससे आगामी दिनों में मुंगेली कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है।

अपने ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर जिलाध्यक्ष को नहीं हैं भरोसा…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि कांग्रेस भवन को जेसीज पब्लिक स्कूल को एक निर्धारित समय सीमा के लिए लीज में दिया गया था, और लीज समाप्ति को लेकर बहुत सारे असमंजस की स्थिति हैं परंतु जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा लीज के दस्तावेजों को कार्यकर्ताओं से छिपाया जा रहा, साथ ही स्कूल और दुकानों के किराए को लेकर भी कोई हिसाब किताब नहीं हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी हैं, इन सब बातों की शिकायत सचिन पायलट और दीपक बैज से किये जाने की जानकारी मिली हैं।