Home छत्तीसगढ़ सफाई व्यवस्था से नाराज युवक कांग्रेस ने आयुक्त को सौपा ज्ञापन

सफाई व्यवस्था से नाराज युवक कांग्रेस ने आयुक्त को सौपा ज्ञापन

102
0

रायपुर। रायपुर उत्तर विधासभा के सभी 18 वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वार्ड 28 शहीद हेमू कल्याणी सहित कई वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। 38 में से सिर्फ 18 सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। जगह-जगह कचरा, नालियों में गंदगी और भारी बदबू से लोग परेशान हैं। इसी तारतम्य में रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर मांग की है कि सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और लापरवाही करने पर कार्रवाई हो। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, रायपुर उत्तर विधानसभा महासचिव भुवनेश्वर कुमार, आनंद सोना और दुर्गेश सारथी उपस्थित रहे।