Home छत्तीसगढ़ सरकार को सदबुद्धि देने जलाभिषेक से आंदोलन का हुआ आगाज…

सरकार को सदबुद्धि देने जलाभिषेक से आंदोलन का हुआ आगाज…

215
0

स्वतंत्र तिवारी – 9752023023

मुंगेली/ जिला मुख्यालय मुंगेली के शिव मंदिर (सिद्धि विनायक मंदिर) सोनकर सिटी मुंगेली में DA व HRA की कामना के साथ सरकार को सदबुद्धि देने के लिए जलाभिषेक कर अनिश्चित कालीन आंदोलन का आगाज किया गया। ज्ञात हो कि प्रदेश भर के कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक सामूहिक नेतृत्व व निष्पक्ष बेनर में अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारम्भ किया गया। सामूहिक नेतृत्व व निष्पक्ष बैनर में आंदोलन की घोषणा का व्यापक असर हो रहा है, जलाभिषेक में आज छ ग टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव संजय उपाध्याय, छग शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बलराज सिंह, छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नवरंग,ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार चंद्राकर,नेमीचंद भास्कर,ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्री मति रीना श्रीनेत,विजय यादव,अशोक मिश्रा,पोषण साहू ,जिलाराम यादव,दुर्गेश देवांगन,रविन्द्र तिवारी,रामेश्वर साहू ,रमेश अंचल,तुलाराम राजपूत,चोवा सिंह राजपूत, सहित अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सभी ने जलाभिषेक कर सरकार को सदबुद्धि के लिए प्रार्थना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां केवल 22 % मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है और कर्मचारियों को अभी भी 6 वें वेतनमान के अनुरूप गृहभाडा़ भत्ता मिल रहा है, जिसके कारण समस्त शासकीय कर्मचारियों को प्रतिमाह लगभग 4000 ₹से 14000₹ की आर्थिक क्षति हो रही है। प्रदेश में महंगाई भत्ता व 7 वे वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता की मांग को लेकर समस्त कर्मचारियों में सरकार की हठधर्मिता को लेकर गहरा आक्रोश है। आंदोलनकारियों ने बताया कि वर्तमान में एक, दो, तीन या पांच दिन के आंदोलन से यह सरकार नही झुकेगी,इस कारण से अनिश्चित कालीन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है ।