गौरेला। दो अलग अलग रेल घटना में 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।दोनों महिलाओं की मौत ट्रैन से कटकर हुई,मृतकों के पास किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नही मिला।दोनों मृत महिलाओं के परिजनों की है तलाश की जा रही है।
ट्रेन से कटकर मृत दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 60 वर्ष होने का अनुमान है। जीआरपी पेंड्रारोड अंतर्गत ये दोनों घटनाएं घटित हुईं।
पहली घटना मालगाड़ी से कटने से महिला की मृत्यु हुई । गत दिवस पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला की क्षतविक्षत लाश मिली। ऐसी संभावना है कि
मालगाड़ी की चपेट में आने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना में मृत महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास लग रही है , मृत महिला ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। जीआरपी पेंड्रारोड में मर्ग क्रमांक 64/08/2025 धारा 194 bnss कायम कर जांच की जा रही है। अज्ञात मृतिका के परिजनों की तलाश पुलिस द्वारा किया जा रही है।
दूसरी घटना 8 जून की है रेल्वे स्टेशन सलकारोड में एक अज्ञात महिला का शव क्षत विक्षत हालत में रेल ट्रैक पर मिला। जिसकी उम्र 60-65 वर्ष के आसपास लग रही है। संभावना है कि महिला की किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । महिला ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। जीआरपी पेंड्रारोड ने मामले मर्ग क्रमांक 27/2025 धारा 194 bnss कायम कर लिया है । इस अज्ञात मृतिका के भी परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
दोनों की मृतक महिलाओं के पास से किसी भी प्रकार का कोई सामान या पहचान पत्र नही मिला है। जिससे कि मृतक महिला की पहचान की जा सके और न ही मृतक महिलाओं के परिजनों की जानकारी मिलती। पेंड्रारोड जीआरपी मृतक महिलाओं के परिजनों की तलाश कर रही है।




