बारह सौ से अधिक हेक्टेयर भूमि होगी उपचारित
रायपुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना‘ के तहत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर में कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 के तहत 01 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृत राशि से 619 भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण जारी है। इनमें अब तक 76 लाख 80 हजार रूपए की राशि व्यय कर 520 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इन संरचनाओं के निर्माण से 01 हजार 207 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी। इनमें राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत 4 किलोमीटर लम्बाई के कांडा गुंट्टा नाला में 92 लाख रूपए की स्वीकृत राशि से बनाए जा रहे संरचनाओं से 627 हेक्टयर भूमि के रकबा को उपचार का लाभ मिलेगा। इसी तरह 5 किलोमीटर लम्बाई के चेपटी झोडी नाला में 58 लाख रूपए की राशि से विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इससे 580 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी।




