Home छत्तीसगढ़ जिले के विकास सहित कई मुद्दों को लेकर सन्निरमाण कर्मकार मण्डल के...

जिले के विकास सहित कई मुद्दों को लेकर सन्निरमाण कर्मकार मण्डल के सदस्य श्याम जायसवाल ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से की मुलाकात… मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन…पूर्व दो जिलाध्यक्षों के सुनहरे कार्यकाल को बहुत याद कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता…

460
0

रायपुर-मुंगेली/ मुंगेली के दिग्गज कांग्रेस नेता एवं सन्निरमाण कर्म कार मण्डल के सदस्य श्याम जायसवाल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर मुंगेली जिले के संबंध में चर्चा किया। आपको बता से कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम जायसवाल मुंगेली के विकास एवं समस्याओं के निदान के लिए हमेशा से ही सक्रिय रहे हैं, जब वे मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष थे तब भी सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को दूर करने हर संभव उनकी मदद करते रहे हैं। मुंगेली के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम जायसवाल और आत्मा सिंह क्षत्रिय के सुनहरे कार्यकाल को बहुत याद किया जाता हैं और उनके कार्यकाल की काफी तारीफ की जाती हैं।
आज राजधानी जाकर सन्निरमाण कर्मकार मण्डल के सदस्य श्याम जायसवाल ने मुख्यमंत्री से सौंजन्य मुलाकात कर मुंगेली की समस्याओं एवं विकास से संबंधित बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिस पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने उन्हें आश्वासन दिया।