Home खेल अय्यर ने विशाखापट्टनम में डायरेक्ट थ्रो से स्टोक्स को रनआउट किया

अय्यर ने विशाखापट्टनम में डायरेक्ट थ्रो से स्टोक्स को रनआउट किया

119
0

नई दिल्ली
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स तेजी से रन दौड़ने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सोमवार को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में में स्टोक्स की तेजी पर श्रेयस अय्यर की फुर्ती भारी पड़ी। अय्यर ने विशाखापट्टनम में डायरेक्ट थ्रो से स्टोक्स को रनआउट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्टोक्स ने 29 गेंदों का सामना करने के बाद 11 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। बता दें कि स्टोक्स ने विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में अय्यर का दौड़कर अद्भुत कैच लपका था।

वहीं, अय्यर ने दूसरी पारी में स्टोक्स को हैरतअंगेज रूप से पवेलियन की राह दिखाई। बेन फॉक्स ने रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाले गए 53वें ओवर की चौथी गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और सिंगल के लिए निकल गए। इसके बाद, स्टोक्स ने स्ट्राइकर एंड की ओर दौड़ लगाई। स्टोक्स कुछ सुस्त नजर आए। उन्हें लगा कि आसानी से क्रीज में पहुंच जाएंगे लेकिन अय्यर ने गजब की फुर्ती दिखाई। उन्होंने गेंद को पकड़ते ही फेंक दिया। स्टोक्स का बल्ला लाइन पर ही पहुंचा था कि गेंद से स्टंप्स हिल दिए।

स्टोक्स सातवें विकेट के तौर पर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड ने 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 220 पर सात विकेट खोए। इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की, जैक क्रॉली (73) और बेन डकेट (28) ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। अश्विन ने डकेट के अलावा ओली पोप (23) और जो रूट (16) जै से खिलाड़ियों का शिकार किया। क्रॉली को कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू किया। जसप्रीत बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (26) और अक्षर पटेल ने रेहान अहमद (23) को अपने जाल में फंसाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here