कोरिया से सुरजीत सिंह रैना की रिपोर्ट
कोरिया। मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल एवं नगरनिगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने नगरनिगम चिरमिरी अंतर्गत स्थित गौठान एवं एसएलआरएम सेंटर में स्वसहायता समूह के माध्यम से वर्मी खाद निर्माण का निरीक्षण कर किसानों को जैविक कृषि अपनाने एवं वर्मी खाद के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वयं भी वर्मी खाद खरीदने का निर्णय लिया। इस दौरान कलेक्टर धावड़े ने सांकेतिक रूप से उन्हें खाद का वितरण भी किया। विधायक डॉ जायसवाल ने 500 क्विंटल वर्मी खाद क्रय किये जाने की बात कही। समूह द्वारा आवश्यक मात्रा में उत्पादन कर आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी खाद का उत्पादन किया जा रहा है। यह योजना कृषि में वर्मी खाद के उपयोग से स्वस्थ जीवन शैली की ओर लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सशक्त प्रयास है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, एसडीएम खड़गवां पी.व्ही.खेस्स, नगर निगम आयुक्त योगिता देवांगन, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




