Home छत्तीसगढ़ मंहगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना…मंहगाई...

मंहगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना…मंहगाई के लिए मोदी सरकार को जमकर कोसा…

156
0

मुंगेली/ प्रदेश प्रभारी पी. एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिला, शहर नगर, ब्लाक, बूथ और वार्ड कमेटी में दिनांक आज शनिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया था, जिसमें यह धरना प्रदर्शन कोविड गाईडलाईन के अनुरूप अपने-अपने घर के बाहर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जाना था। जिसमें मुंगेली के कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर घर के बाहर धरना प्रदर्शन दिया एवं धरना प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार की विफलताओं को बताते हुए जमकर नारेबाजी की गई।बढ़ती महँगाई के कारण मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने वालों में विधानसभा प्रत्याशी राकेश पात्रे, पीसीसी सचिव हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, जिला कांग्रेस सचिव मकबूल खान, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नूरजहां, मंजू शर्मा जिला उपाध्यक्ष, ललिता सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती इंदिरा साहू सहित कई कांग्रेसियों ने इस धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।