Home छत्तीसगढ़ डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

116
0

रायपुर । राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र में बाइक सवार की डिवाइडर से टकरा कर मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार रसनी निवासी पारस साहू अपनी बाइक सीजी 04केई 3201से जा रहा था। साथ में उदल साहू पीछे बैठा हुआ था। पारागांव के पास बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक चालक पारस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी उदल साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में आरंग पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।