Home हेल्थ सरकार ने टीकाकरण की रफ्तार बढाने के लिए 24 घंटे टीका लगाने...

सरकार ने टीकाकरण की रफ्तार बढाने के लिए 24 घंटे टीका लगाने की अनुमति दी

119
0

नई दिल्ली। सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए समय सीमा को हटा दिया है और 24 घंटे टीकाकरण की अनुमति दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने ट्वीट में कहा कि सरकार ने टीकाकरण अभियान की गति बढ़ाने के लिए टीका लगाने के समय पर लगी पाबंदी हटा दी है। उऩ्होंने कहा कि लोग अपनी सुविधानुसार 24 घंटे और सातों दिन कोविड का टीका लगवा सकते हैं। डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ समय का मूल्य को महत्व देते हैं। इससे पहले सरकार ने मंगलवार को नियमों में ढील देते हुए सभी निजी अस्पतालों को टीकाकरण की अऩुमति दी थी। साथ ही, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लाभार्थियों को टीकाकरण करने की समयावधि को भी समाप्त कर दिया। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड का पहला टीका लगवाया था।