रायगढ। रविवार की सुबह सारंगढ़ के ग्राम गुढ़ियारी में हाथी ने एक युवक को वीभत्स तरीके से मार डाला।बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी एक महिला को पटककर मार डाला था।ऐसे में उस क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल है।
सारंगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथी ने फिर एक व्यक्ति को मार डाला है यह वही हाथी है कुछ दिन पहले माल्दा में भी एक महिला की जान ले लिया है। सारंगढ़ नगर के ग्राम गोढ़ीयारी में हाथी का उत्पात जारी है बता दें कि हाथी और उसका बच्चा अब दोनों अलग हो गए हैं और अलग हो जाने के कारण हाथी और भयानक रूप लेते हुए गुढ़ियारी गांव के पास सुबह सुबह 10 बजे एक व्यक्ति को मार डाला और हाथी इतना गुस्से में है कि व्यक्ति के शरीर के दो हिस्से कर दिए हैं। मृतक का नाम मनोहर पटेल बताया जा रहा है। वही हाथी का उत्पात जारी है पूरा गांव दहशत में है।वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है वहीं एसडीएम सारंगढ़ व थाना में जानकारी दे दिए गए हैं। गजराज वाहन को बुलाया गया है। हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।




