Home छत्तीसगढ़ नेशनल हाइवे किनारे ढाबे में बिक रहा था ओड़िसा की शराब, आबकारी...

नेशनल हाइवे किनारे ढाबे में बिक रहा था ओड़िसा की शराब, आबकारी की टीम ने दी दबिश

377
0

रायगढ़ से सुशील पांडेय की रिपोर्ट
84 पाव शराब और ओड़िशा की 16 नग बियर जप्त
रायगढ़।
खरसिया- रायगढ नेशनल हाइवे पर चारभाटा चौक पर स्थित नीरज धीरज ढाबा में आबकारी की टीम ने दबिश दिया।जहाँ मौके से ओड़िशा की शराब और बियर बरामद किया।मामले में आबकारी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर रिमांड में भेज दिया है।
कलेक्टर भीमसिंह ने जिले में दूसरे राज्य की अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने आबकारी को निर्देश दिया था । जिसपर प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती मंजूश्री कसेर ने अपने टीम को कार्यवाही करने को कहा।इसीक्रम में शुक्रवार को आबकारी वृत्त रायगढ़ उत्तर में ग्राम चारभाठा थाना भूपदेवपुर के नीरज धीरज ढाबा में ओड़िशा की शराब बिक्री की सूचना मिली।जिसपर प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल अपने टीम के साथ मौके पर पहुँचे।जहाँ जांच के दौरान ढाबा के किचन में शराब और बियर मिला।जहाँ टीम ने चारभाटा निवासी गोपाल पटेल वल्द श्याम लाल पटेल उम्र 32 वर्ष के ढाबे से budwiser बियर बोतल 16 नग, मैकडॉवेल no.1पाव 50 नग, रॉयल स्टेग का पाव 3 नग, गोवा पाव 31नग कुल 25.52 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) , 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया | जप्त शराब की कीमत करीब 20 हजार बताया जा रहा है।इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल के साथ आबकारी आरक्षक जितेश नायक, श्रीकांत राठौर , सुन्दर लाल प्रधान, जयदान तिर्की, हेमप्रकाश डनसेना एवं वाहन चालक अशोक पटेल सहित भूपदेवपुर थाना स्टाफ की भी सराहनीय भूमिका रही।
दो महीने पहले ही खोला था ढाबा
चारभाटा चौक में संचालित नीरज धीरज करीब 2 माह पहले खोला गया है।जहां ओड़िशा की शराब बिक्री करने का जगह बनाया था।