Home छत्तीसगढ़ एसआई-एएसआई निलंबित, एएसपी-सीएसपी को कारण बताओ नोटिस

एसआई-एएसआई निलंबित, एएसपी-सीएसपी को कारण बताओ नोटिस

141
0

अवैध शराब मामले में डीजीपी की कार्रवाई
रायगढ़।
रायगढ़ में अवैध शराब मामले में डीजीपी ने कार्रवाई की है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने रायगढ़ में पोस्टेड एसआई आरएस नेताम, और एएसआई रमेश बेहरा को सस्पेंड कर दिया है। एएसपी और सीएसपी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें रायगढ़ में आबकारी विभाग ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा था। निरीक्षक आरएस नेताम और सहायक उप निरीक्षक रमेश बोहरा को इस कार्य में ढिलाई बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।