बिलासपुर। उच्च न्यायालय परिसर के सेनेटिज़ेशन कार्य के लिए न्यायालय की कार्रवाई को 11 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले 7 सितंबर तक के लिए आदेश जारी हुआ था, इस आदेश को संशोधित करते हुए 11 सितंबर तक कार्यालय की कार्रवाई को स्थगित रखने के आदेश जारी किए गए है।




