Home राज्यों से मुंबई से गोवा पहुंचे 11 यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव

मुंबई से गोवा पहुंचे 11 यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव

157
0

पणजी। ग्रीन जोन में शामिल गोवा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उस समय अचानक इजाफा हो जब मुंबई से राजधानी एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर गोवा पहुंची. इस ट्रेन में सवार 11 यात्रियों कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है. राज्य स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा, ये सभी 11 पैसेंजर ट्रूनैट डिवाइस पर पॉजिटिव पाए गए हैं.
उन्होंने कहा कि राजधानी एक्सप्रेस शनिवार को दक्षिण गोवा जिले के मंडगांव रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले 263 लोगों की जांच की गई, इनमें से त्वरित जांच में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं. इन सभी लोगों के सैम्पल जांच के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन 11 यात्रियों में पांच साल की एक बच्ची भी शामिल है. सभी पैसेंजर को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोरोना मुक्त घोषित किए जा चुके गोवा में एक बार फिर संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं. ग्रीन जोन गोवा में महीने की शुरुआत में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने की खबर आई थी. नए मामलों में 11 यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।