Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक कौशिक कलेक्टर-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का...

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक कौशिक कलेक्टर-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

50
0

स्वतंत्र तिवारी – 9752023023

मुंगेली/ जिले के विकासखंड पथरिया के ग्राम सरगांव स्थित हरिहर क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत हाई स्कूल मैदान ग्राम मद्कू में रक्तदान शिविर एवं मेगा स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 25 सितम्बर को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को विभागवार दायित्व सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भूमि समतलीकरण, बैरिकेडिंग, मंच एवं बैठक व्यवस्था, लोकार्पण एवं भूमिपूजन से संबंधित तैयारियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, यातायात एवं पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने को कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कार्यक्रम से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने सर्किट हाउस सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर साफ-सफाई, रख-रखाव एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीइओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।