रायपुर
30 जून 2026 को श्री माँ महाकाली मंदिर ट्रस्ट, आकाशवाणी चौक, रायपुर द्वारा आगामी मंगलवार को ट्रस्ट के वरिष्ठ न्यासी (Trustee) और ‘छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड’ (CGSMPB) के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे विशेष हवन-पूजन के साथ हुई। इस शुभ अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध एवं विश्व विख्यात पं. विजयशंकर मेहता जी द्वारा “हमारे हनुमान” विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान में पं. जी ने हनुमान जी के जीवन चरित्र और हनुमान चालीसा की आध्यात्मिक ऊर्जा से जीवन प्रबंधन के साथ पारिवारिक जुड़ाव एवं संस्कार को अपनाने की राह दिखाई ।
उन्होंने श्री अंजय शुक्ला को कार्यक्रम के आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए रामायण के विभिषण द्वारा हनुमानजी के सीताजी का पता बताने वाले प्रसंग की उपमा श्लोक जुगती विभिषण सकल सुहाई,तब अंजय राह दिखाई….. से दी ।
कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी,
वनमंत्री श्री केदार कश्यप जी
तकनीकी शिक्षामंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी,
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी जी
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोती लाल साहू जी, रायपुर पश्चिम विधायक पुरन्दर मिश्रा जी,नवभारत के प्रधान संपादक उमा व्यास जी,पूर्व विशेष सचिव श्री सुशील त्रिवेदी जी आईएएस, रायपुर मेयर श्रीमती मीनल चौबे जी
औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री विक्रम मरकाम जी, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता जी,अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरसिंह छाबड़ा,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री श्याम शुक्ला जी,कान्यकुंज समाज के अध्यक्ष श्री अरुण शुक्ला जी,कान्यकुंज समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा जी
जिला रायपुर शहर भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी,रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्याम नारंग जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष तिवारी ,श्री ललित जैसिंघ जी,अभिषेक अग्रवाल जी ,अकबर अली जी,तुषार चोपड़ा जी,अनूप खेलकर , सुधीर चौबे , शिव शंकर वर्मा, संतोष शुक्ला, सुनील कुकरेजा, संदीप जंघेल, दलबीर सिंह बेदी जी ,मनीषा चंद्राकर जी
पार्षद गणों में श्री अमर गिदवानी जी, संतोष साहू जी, सचिन मेघानी, अजय साहू जी, प्रदीप वर्मा जी, राजू राघवानी जी, मित्रसेन धीमान जी, हेमलता चंद्राकर जी, सीमा साहू
शैलेंद्र परगनिया, अनूप खेलकर जी सहित शुक्ला परिवार के समस्त सदस्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्री माँ महाकाली मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रो. डी.के. दुबे ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं, प्रबुद्ध जनों एवं गणमान्य नागरिकों को पंचमुखी हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी (भंडारा) की व्यवस्था की गई है।


