Home छत्तीसगढ़ भाजपा प्रशिक्षण शिविर के बाद विवाद…भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगा पं. दीनदयाल उपाध्याय...

भाजपा प्रशिक्षण शिविर के बाद विवाद…भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगा पं. दीनदयाल उपाध्याय के अपमान का आरोप…पोस्टर में कटी हुई फोटो पोस्ट करने पर बवाल…

455
0

स्वतंत्र तिवारी – 9752053023

मुंगेली/ ​भाजपा के पितृ पुरुष और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ या उनका अपमान करने का एक मामला सामने आया है। यह गंभीर आरोप किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि खुद भाजपा के ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा लगाया जा रहा है। मामला तब तूल पकड़ गया जब भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक ‘आभार’ पोस्टर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर कटी हुई दिखाई दी।

​क्या है पूरा मामला ?

​मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में भाजपा संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, शिविर के सफल समापन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट से आभार व्यक्त करने डिजिटल पोस्टर शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि सभी नेताओं, संगठन प्रभारियों, वरिष्ठों का मार्गदर्शन, सभी पदाधिकारियों का साथ, एवं सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग जिला मुंगेली का संपन्न हुआ जिसमें सभी का आभार प्रकट किया गया, परंतु इस पोस्टर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कटा हुआ फ़ोटो हैं जिससे कार्यकर्ताओं और मुंगेलीवासियों में आक्रोश हैं। लोगों ने कहा कि जिलाध्यक्ष की ऐसी लापरवाही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अपमान करने के बराबर हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को मानने वाले और भाजपा के प्रति झुकाव रखने वालों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि सजगता की कमी या लापरवाही के चलते, पोस्टर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर इस तरह क्रॉप (कट) की गई थी कि उनका फ़ोटो का कुछ हिस्सा ही नजर आ रहा, कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई पर पार्टी के खिलाफ कु छ बोलने बचते रहे। ​जैसे ही यह पोस्टर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, भाजपा पार्टी के तरफ झुकाव रखने वाले और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया कि ​”पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे वैचारिक मार्गदर्शक हैं, जिलाध्यक्ष द्वारा ऐसी घोर लापरवाही अस्वीकार्य है। यह सीधे तौर पर हमारे मार्गदर्शक का अपमान है।”
कुछ लोगों ने कहा कि ​सोशल मीडिया पर विपक्ष को भी बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। विपक्षी नेताओं ने इसे भाजपा का “दिखावटी राष्ट्रवाद और महापुरुषों के प्रति झूठा सम्मान” करार दिया है।

​क्या यह तकनीकी चूक है या घोर लापरवाही ?

​राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या यह केवल किसी ग्राफिक डिजाइनर की तकनीकी गलती थी जिसे बिना देखे पोस्ट कर दिया गया, या फिर इसके पीछे जिलाध्यक्ष बड़ी लापरवाही है। हालांकि विवाद बढ़ता देख और खबर प्रकाशित होने के बाद उक्त विवादित पोस्टर को सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटाया जा सकता है, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट हर तरफ वायरल हो चुका हैं।

​जिलाध्यक्ष की ओर से अभी स्पष्टीकरण का इंतजार…

​इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक भाजपा जिलाध्यक्ष या जिला संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या माफीनामा सामने नहीं आया है। देखना होगा कि पार्टी इस आंतरिक असंतोष और महापुरुष के अपमान के आरोपों से कैसे निपटती है।

प्रधानमंत्री मोदी के अपील के बावजूद VIP महँगे होटल में हुआ था शिविर का आयोजन… जनता ने की थी टिप्पणी..

हाल ही में भाजपा संगठन द्वारा मुंगेली के एक आलीशान महंगे होटल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिससे प्रधानमंत्री मोदी की फिजूलखर्ची से बचने, बचत करने जैसी अपील धराशायी हो गई, इस मामले को लेकर भी जनता में नाराजगी थी।