स्वतंत्र तिवारी – 9752023023
मुंगेली/ नगर पालिका परिषद मुंगेली के सभाकक्ष में चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों द्वारा नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडेय के साथ भेंट-मुलाकात की गई, इस दौरान व्यापारियों ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा पेयजल आपूर्ति के लिए निर्धारित समय तय करने की मांग रखी। बैठक मुलाकात में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखने के लिए चर्चा पर सहमति बनी व जनसहयोग से आगे वृक्षारोपण व जल संचयन हेतु कार्य करने की सहमति भी बनी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेंबर ऑफ कॉमर्स से राजकुमार वाधवा, सचिव अमितेश आर्य, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कोटडिया, संरक्षक दुष्यंत दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश यादव, सहसचिव दिनेश गोयल, सराफा संघ अध्यक्ष धीरज सोनी एवं सचिव कमल सोनी, तथा जनरल व्यापारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र नामदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




