मुंगेली/ जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अंतर्गत मुंगेली नगर मंडल अध्यक्ष पद पर नवनियुक्त अध्यक्ष जीवन जीतू श्रीवास्तव के चयन से कांग्रेस संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने अपने शुभ आशीर्वाद संदेश में कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष एक कर्मठ, जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में नगर मंडल कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रोहित शुक्ला,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ,दिलीप बंजारा अध्यक्ष सेवादल, जिला पंचायत लक्ष्मी भास्कर युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदईया मकबूल खान ,आरिफ खोखर देवेंद्र वैष्णव राजा मणिक नीरज यादव आनन्द सोनी सूरज मंगलानी निजाम खेमराज खान हारूं तंवर नन्द साहू देव साहू श्रवण सोनकर पदाधिकारियों,वरिष्ठ कांग्रेसजनों, शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष ने शीर्ष नेताओं एवं जिला कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और जनता की आवाज़ बनना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है और इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए संगठन को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।




