जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम छात्रा के मामले में अपनी चुप्पी साधने वाले और मामला दबाने में अपनी संभावित भूमिका निभाने वाले तथाकथित राजनीतिक लोगों और बाकियों को उस मासूम बच्ची में नवरात्र के चलते माँ दुर्गा का स्वरूप जरूर ध्यान रखना चाहिए…क्योंकि किसी भी कन्या को माँ दुर्गा का ही रूप माना जाता हैं… नवरात्र पर्व में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर ही कन्याभोज कराया जाता हैं।
मुंगेली/ बुधवार को मुंगेली के एसएलएस सोनकर स्कूल की छत से 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल की छत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जहां उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर सिम्स रिफर किया था, जानकारी मिली हैं कि अभी उसका ईलाज अपोलो में चल रहा हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरिया रोड स्थित एसएलएस स्कूल जिसका संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और नाली घोटाले के आरोपी संतुलाल सोनकर के भूमाफिया बेटे अभिषेक सोनकर और शिवआशीष सोनकर द्वारा किया जा रहा था, वे ही इस स्कूल समिति के अध्यक्ष और सचिव हैं। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और चूक की वजह से यहां पढ़ने वाली 10 वीं की छात्रा आरती सिंह आज भी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।
परिजनों और मुंगेलीवासियों ने कहा कि मामले में स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए तथा स्कूल की मान्यता रद्द की जानी चाहिए।
कलेक्टर ने 3 सदस्यीय जांच टीम गठित की…3 दिन में आएगी रिपोर्ट… पुलिस खंगालेगी सीसीटीवी फुटेज…
पूरे मामले को मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित किया हैं जिसमें एसडीएम, डीईओ और डीएमसी शामिल हैं यह टीम जांच कर तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। वही पुलिस के द्वारा भी सीसीटीवी की सूक्ष्मता से जाँच किये जाने की जानकारी मिली हैं, सीसीटीवी फुटेज से घटना के संबंध में बड़ी जानकारी मिलने की संभावना हैं। वहीं इस मामले में स्कूल संचालकों द्वारा लगातार अपने राजनीतिक आकाओं की शरण में जा रहे हैं, और अपने स्कूल की लापरवाही और गलती छिपाने लगातार प्रयास जारी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले में स्कूल संचालकों द्वारा मामले को दबाने हर तरह से प्रयास किया जा रहा हैं। बहरहाल अब देखना हैं कि अब पुलिस प्रशासन की सीसीटीवी फुटेज की जांच और जांच टीम की मेहनत क्या रंग लाती हैं क्योंकि मामला एक मासूम बच्ची की जिंदगी का हैं।
घटना के बाद अगर एसएलएस स्कूल के सीसीटीवी की फुटेज गायब हुई या कुछ तकनीकी खामियां बताई गई तो शक के घेरे में स्कूल संचालकों सहित पूरा स्कूल प्रबंधन आएगा…




