Home छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में पेंट–पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में दहशत; दमकल...

इंडस्ट्रियल एरिया में पेंट–पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में दहशत; दमकल की कई गाड़ियां तैनात

3
0

बिलासपुर

जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनव इंडस्ट्री नामक फैक्ट्री में आज अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में वॉल पेंट, पुट्टी और टाइल्स बनाए जाते हैं। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल्स, पेंट और पुट्टी के कारण तेजी से भड़क गईं। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को घेर लिया और धधकने लगी। फैक्ट्री से उठते धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में भय और अफरा–तफरी का माहौल बन गया।

    बिलासपुर। तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अनव इंडस्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली कराया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी घटना पर लगातार नजर रखे हुए हैं। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण अज्ञात है।

प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट या केमिकल प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही संपूर्ण नुकसान का आकलन किया जाएगा। फैक्ट्री के आसपास लोगों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच, दमकल कर्मी आग पर नियंत्रण पाने में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here