Home छत्तीसगढ़ राजधानी के 2 थाना क्षेत्र में चल रहा है खुलेआम देहव्यापार

राजधानी के 2 थाना क्षेत्र में चल रहा है खुलेआम देहव्यापार

963
0

पुलिस जानकर भी बन रही है अनजान
रायपुर। राजधानी रायपुर के दो चर्चित और नामी पुलिस थानों में गिनती होने वाले कोतवाली और गोलबाजार थाना क्षेत्र में इन दिनों देहव्यापार अपनी चरम-सीमा पार कर चूका है। इन दोनों थानाक्षेत्र में आने वाले अधिकाँश होटलो में देहव्यापार की शिकायत आम हो गई है। लेकिन सम्बंधित थानाप्रभारी को जब भी इसकी शिकायत की जाती है तो उनके तरफ से एक मात्र यही बहाना बनाया जाता है कि देहव्यापार से सम्बंधित शिकायत पर बगैर सीएसपी के आदेश के बिना किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा सकती है।
क्या है पूरा मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र से ठीक लगे हुए गांधी मैदान (चौड़ी) में देहव्यापार करने वाली महिलाये और युवतियां थाने के ठीक सामने से बेधड़क इस काले कारनामे को अंजाम देते खड़े रही है जिसकी जानकारी पुरे पुलिस प्रशाशन को है और ये ही महिलाये गोलबाजार थानांतर्गत आने वाले होटलो में (पेटीलाइन स्थित श्री पैलेश, गणेशराम नगर स्थित सफर लॉज,सेंडो लॉज, होटल राजदूत) जैसे तमाम होटलो में ये देहव्यापार खुलेआम चालू है। अब देखना ये होगा कि आखिरकार कब गोलबाजार थानाप्रभारी जो खुद एक महिला है उनके क्षेत्र में कब इन अनैतिक कार्य करने वाले लॉज और होटल संचालक के साथ साथ इन महिलाओ के ऊपर कुछ कार्यवाही होती भी है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बतलायेगा।